न्यूजीलैंड ने यहां बे ओवल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 222 रनों के साथ किया है। कप्तान केन विलियमसन शतक के करीब हैं। वह 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ हेनरी निकोलस 42 रन बनाकर नाबाद हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उसे शुरुआत भी अच्छी मिली। टॉम लाथम (4) और टॉम ब्लंडल (5) की सलामी जोड़ी को शाहीन शाह अफरीदी ने पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज परेशान हो गए। विलियमसन ने पैर जमाए और उनका साथ दिया अनुभवी रॉस टेलर ने। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। इसमें से 70 रन टेलर के थे। उनकी पारी का अंत भी अफरीदी ने 133 के कुल स्कोर पर किया।

टेलर ने अपनी पारी में 151 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया।

विलियमसन को फिर निकोलस का साथ मिला। दोनों ने मिलकर स्टम्पस तक पाकिस्तान को चौथा विकेट नहीं लेने दिया।

दोनों के बीच अभी तक 89 रनों की साझेदारी हो चुकी है। निकोलस ने अपनी पारी में 100 गेंदों का सामना किया है और चार चौके लगा चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार