इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर कोई भी क्लब मैच हो, एक ओवर में 36 रन बनाने का कारनामा आप बहुत कम होते हुए देखेंगे लेकिन क्या हो अगर हम कहें कि एक ओवर में किसी ने 46 रन भी बना दिए हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे? आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा क्योंकि गणित के हिसाब से ये मुमकिन ही नहीं है लेकिन ऐसा हो चुका है।

Advertisement

एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक ओवर में 46 रन बन चुके हैं। इस समय सोशल मीडिया पर इस ओवर का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि गेंदबाज ने एक ओवर में 46 रन दे दिए। ये घटना केसीसी फ्रेंडी मोबाइल टी20 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देखने को मिली जब 3 मई को एनसीएम इन्वेस्टमेंट और टैली सीसी के बीच मुकाबले में ये दुर्लभ नजारा दिखा।

Advertisement

इस मैच में एनसीएम की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और पारी के 15वें ओवर में चौके-छक्कों की ऐसी बरसात हुई कि एक ओवर में 46 रन बन गए। ओवर की पहली गेंद नो बॉल थी जिस पर हरमन सिंह को वासु ने छक्का मार दिया। इसके बाद फ्री हिट पर बाई के चार रन मिल गए। इसके बाद दूसरी गेंद पर फिर से छक्का लग गया और तीसरी गेंद फिर से नो बॉल थी, जिस पर फिर से छक्का लग गया और बल्लेबाज ने फ्री हिट पर भी छक्का मार दिया।

इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर भी वासु ने छक्के लगा दिए। पांच गेंदों पर 42 रन बन चुके थे और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर बल्लेबाज ने एक ओवर में 46 रन बना दिए। ये रिकॉर्ड चाहे किसी भी लेवेल पर बना हो लेकिन इतना तो तय है कि इसे तोड़ना किसी और के लिए आसान नहीं होने वाला। इस ओवर का वीडियो खुद फैन कोड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और फैंस इस वीडियो पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो एनसीएम ने अपने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे और जब टीसीसी की टीम एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो 66 रनों पर ही ऑल आउट हो गए और एनसीएम ने ये मैच 216 रन से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार