Australia vs South Africa 1st ODI: साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने मंगलवार (19 अगस्त) को केर्न्स के कैज़लीज़ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।

Advertisement

महाराज ने अपने कोटे के 10 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, उन्होंने मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिश, एलेक्स कौरी और एरॉन हार्डी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने पहली बार वनडे में पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया है। इस दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी

महाराज साउथ अफ्रीका के 136 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। महाराज के अब तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 147 मैच की 187 पारियों में 304 विकेट हो गए हैं।

महाराज से पहले साउथ अफ्रीका के लिए इस आंकड़े तक शॉन पोलाक, डेल स्टेन, म्खाया एंटिनी, एलन डोनाल्ड, कागिसो रबाडा, जैक कैलिस और मोर्ने मोर्केल ही इस आंकड़े तक पहुंचे थे  औऱ यह सभी तेज गेंदबाज हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले स्पिनर

Advertisement

केशव महाराज- 304 विकेट    

इमरान तहिर- 291 विकेट    

निकी बोजे-196 विकेट

Advertisement

ह्यूग टेफ़ील्ड- 170 विकेट

तबरेज शम्सी- 168 विकेट

ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी

Advertisement

महाराज चौथे फिंगस स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने लिए हैं। इससे पहले रवि शास्त्री, सकलैन मुश्ताक औऱ जिमी एडम्स ने ऐसा किया था। 

ऑस्ट्रेलिया में वनडे में पांच विकेट लेने वाले फ़िंगर स्पिनर

रवि शास्त्री 5/15 बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 1991

Advertisement

सकलैन मुश्ताक 5/29 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1996

जिमी एडम्स 5/37 बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 1996

Also Read: LIVE Cricket Score

केशव महाराज 5/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, केर्न्स, 2025

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार