इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 194 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है।

Advertisement

इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की है। मैच के बाद उन्होंने कहा, "अच्छा लग रहा है और मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने यह जीत दर्ज की है, वह काफी प्रभावशाली रहा है। खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात में शानदार क्रिकेट खेला, खासकर बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने चुनौतियों का बहुत अच्छे से सामना किया है। उन्होंने अलग-अलग तरह की पिचों पर अच्छी लय हासिल की है और मौजूदा हालात में बेहतरीन स्कोर बनाए।"

रूट ने आगे कहा, "अगर गेंदबाजी की बात करें, तो हमारी टीम में तीन ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो 90 मील प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं, ओली रॉबिन्सन भी हैं, जो मौजूदा परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी गेंदबाज एक-दूसरे का अच्छा साथ देते हैं और लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। हम जितना ज्यादा साथ खेलेंगे और मैदान पर समय बिताएंगे, उतना ही एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। इससे मुझे कप्तान के तौर पर और उन्हें खिलाड़ियों के तौर पर फायदा मिलेगा। यही वजह है कि वेस्ट इंडीज दौरे को लेकर भी हमारी टीम के पास काफी सकारात्मक बातें हैं।"

इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की है। मैच के बाद उन्होंने कहा, "अच्छा लग रहा है और मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने यह जीत दर्ज की है, वह काफी प्रभावशाली रहा है। खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात में शानदार क्रिकेट खेला, खासकर बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने चुनौतियों का बहुत अच्छे से सामना किया है। उन्होंने अलग-अलग तरह की पिचों पर अच्छी लय हासिल की है और मौजूदा हालात में बेहतरीन स्कोर बनाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रूट ने आगे कहा, "उस पिच पर इतने रनों का पीछा करना उनके लिए हमेशा से मुश्किल होने वाला था, और जिस तरह से हमारे गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हैं और जैसे हालात हैं, हमारे लिए इतना स्कोर काफी था। इन खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते देखकर बहुत अच्छा लगा। जॉर्डन कॉक्स ने भी हेडिंग्ले में मिली शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाया। आगे बढ़ने के लिए बहुत सी अच्छी बातें हैं, और जाहिर है कि इस सीरीज की शुरुआत करने का यह एक अच्छा तरीका है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार