इंटरनेशनल लीग टी-20 के 17वें मुकाबले में एमआई एमिरेट्स का सामना अबू धाबी नाइट राइडर्स से हुआ जिसे सुनील नारायण की कप्तानी वाली नाइट राइडर्स ने 42 रन से जीत लिया। इस मैच में एमिरेट्स के कप्तान और वेस्टइंडीज के दिग्गज फिनिशर कीरोन पोलार्ड ने अपनी टीम के लिए सबकुछ झोंक दिया लेकिन वो अपनी टीम को जीत ना दिला सके।

Advertisement

इस मैच में उन्होंने 49 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेलने से पहले फील्डिंग के दौरान एक गज़ब का कैच पकड़ा जिसकी काफी तारीफ हो रही है। ये कैच किसी और का नहीं बल्कि खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का था और उन्हें आउट करने के लिए 37 वर्षीय पोलार्ड ने एक युवा खिलाड़ी की तरह डाइव लगाई और इस शानदार कैच को पूरा किया।

Advertisement

ये कैच अबू धाबी नाइट राइडर्स की पारी के 19वें ओवर के दौरान देखने को मिला। MI के अल्जारी जोसेफ ने एक हार्ड लेंथ गेंद डाली जिस पर रसेल ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से हवाई शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, गेंदबाज की अतिरिक्त गति के कारण कनेक्शन अच्छे से नहीं हुआ और पोलार्ड ने गज़ब की फुर्ती दिखाते हुए एक शानदार फॉरवर्ड डाइविंग कैच लिया। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए, नाइट राइडर्स ने अलीशान शराफू के शानदार अर्धशतक की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 182 रन बनाए। जवाब में, पोलार्ड की धमाकेदार पारी के बावजूद एमआई एमिरेट्स केवल 140 रन ही बना पाई और 42 रन से मैच हार गई। एमआई की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पोलार्ड को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार