पिछले कई दिनों से यह खबर आ रही थी कि किंग्स इलेवन पंजाब(Kings XI Punjab) की मैनेजमेंट आईपीएल 2021 से पहले अपने टीम का नाम और लोगो(LOGO) बदलने वाली है और यह आखिरकार उन्होंने यह कर दिया है।

Advertisement

हालांकि यह बात बहुत पहले ही बाहर आ गई थी कि पंजाब की टीम अपना नाम बदलकर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) करने वाली है और अब इन्होंने इसी नाम पर आखिरी मुहर लगा दिया है। इसके साथ ही इन्होंने टीम का नया लोगो भी लॉन्च किया। इसकी पुष्टि पंजाब की टीम ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर किया और कैप्शन में लिखा कि वो इनका पुराने नाम से आखिरी ट्वीट है।

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब का नया LOGO :-

इस साल भी पंजाब की टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में ही होगी। आईपीएल का 13वां सीजन पंजाब की टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा था और यह टीम पवाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद थी।

पिछले साल से अनिल कुंबले टीम के कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस बार आईपीएल नीलामी से पहले इस टीम ने कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल सबसे बड़ा नाम है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार