कानपुर, 23 सितम्बर (CRICKETNMORE): न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रीनपार्क स्टेडियम मैदान पर जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक 21 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। भोजनकाल तक कप्तान कीन विलियमसन (21) और टॉम लाथम (25) नाबाद खेल रहे हैं। कीवी टीम ने अपना एकलौता विकेट मर्टिन गुप्टिल के रूप में गंवाया। इससे पहले भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 318 रन बना सकी। 

Advertisement

मेजबान टीम ने पहले दिन (गुरुवार) की पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए थे, जिसके बाद वह शुक्रवार को आगे खेलने उतरी। नाबाद बल्लेबाज रवींद्र जड़ेजा (नाबाद 42) और उमेश यादव (9) ने कल के स्कोर में 27 रनों का इजाफा किया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के गेंदबाज नील वैगनर ने उमेश को विकेट के पीछे कैच आउट किया और भारतीय पारी को समेट दिया। जडेजा और उमेश ने 10वें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 

अपनी पहली पारी खेलने उतरी कीवी टीम को गुप्टिल और लाथम ने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। दोनों इसी ओर आगे बढ़ रहे थे कि 35 के कुल स्कोर पर उमेश ने गुप्टिल को पगबाधा आउट कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। 

इसके बाद विलियमसन ने लाथम का साथ थामा और टीम का स्कोर भोजनकाल तक 71 रनों तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच अभी तक 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

भारत की तरफ से पहली पारी में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 170 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके लगाए।

मुरली के अलावा चेतेश्वर पुजारा (62) भारत की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने अपनी पारी में 109 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए थे। 

Advertisement

न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट और स्पिनर मिशेल सेंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। नील वेगरन ने दो, जबकि मार्क क्रेग और इश सोढ़ी को 1-1 सफलता मिली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार