KKR Camp Funny Prank Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बुधवार 01, मार्च को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से अपने कैंप का एक बेहद ही मज़ेदार वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने ही खिलाड़ियों और दूसरे सदस्यों पर खतरनाक प्रैंक करते नज़र आए हैं। इस प्रैंक के दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) तो बहुत ही ज्यादा डर जाते हैं और डर के दूर भाग जाते हैं। इस प्रैंक का वीडियो फैंस को बेहद ही ज्यादा पसंद आ रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, KKR ने पूरा 1 मिनट 44 सेकंड का मज़ेदार वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें कोलकाता नाइट राडइर्स के खिलाड़ी जैसे रिंकू सिंह, कार्तिक त्यागी, टिम सेफर्ट, राहुल त्रिपाठी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन और रचिन रविंद्र, एक बॉक्स से अचानक निकलती नकली मकड़ी से डरते नज़र आए। वहीं इस प्रैंक का शिकार टीम के हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन और बॉलिंग कोच टिम साउदी भी बने।

Advertisement

गौरतलब है कि जहां एक तरफ KKR के प्रैंक ने अधिकतर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को हिला दिया, वहीं दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ी जैसे मनीष पांडे और वरुण चक्रवर्ती तो बिल्कुल भी नहीं डरे। इसी बीच केकेआर के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो और विस्फोटक फिनिशर रोवमैन पॉवेल ने तो वो बॉक्स खोलने का जोखिम तक भी नहीं उठाया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

याद दिला दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीते रविवार, 29 मार्च को आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत की थी और उन्हें पहले ही मुकाबले में 220 रन बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस से 6 विकेट और 5 बॉल रहते हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब उनकी निगाहें टूर्नामेंट में जोरदार वापसी करने पर टिकी होगी। उनका टूर्नामेंट में अगला मुकाबला गुरुवार, 02 अप्रैल होगा जो कि उन्हें अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइडर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार