कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ओपनिंग बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2021 के तीसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। राणा ने 56 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

हैदराबाद के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाने के बाद राणा एक अलग अंदाज में सेलिब्रेशन करते हुए नजर आए। राणा का ये दिलचस्प जश्न जर्मनी के एक फुटबॉलर से मिलता जुलता है। उन्होंने जैसे ही विजय शंकर की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया, उसके तुरंत बाद थ्री-फिंगर हैंड जेस्चर दिखाते हुए सेलिब्रेट किया।

Advertisement

इस सेलिब्रेशन को जर्मन फुटबॉलर मेसुट ओज़िल ने लोकप्रिय बनाया है। पिछले दिनों, विश्व कप विजेता ने खुलासा किया था कि उनका 'एम' गोल सेलिब्रेशन उनकी युवा भतीजी मीरा को श्रद्धांजलि है। हालांकि, राणा ने ये सेलिब्रेशन किसके लिए मनाया, अभी तक, इसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं।

वहीं, अपनी आतिशी पारी से राणा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में नंबर 1 से 5 तक हर पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार