26 अप्रैल , कोलकाता(CRICKETNMORE) कोलकाता के ईडन गार्डन पर कोलकाता नाइटराइडर्स औऱ राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।
Advertisement
बारिश के रूकने के बाद ईडनगार्डन के ग्राउंड्समैन ने मैदान को सुखाने की कड़ी मेहनत की। इसके बाद अंपायरों ने थोड़े –थोड़े अंतराल पर मैदान का 4 बार निरिक्षण किया और इस निर्णय पर पहुचे कि क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पूरी तरह से आदर्श नहीं है। जिसके बाद आज के मैच को रद्द कर दिया।
Advertisement
आज के मैच को देखने के लिए लगभग 50,000 दर्शक आए थे सभी दर्शकों को निराश होना पड़ा। बारिश से प्रभावित मैच में बिके टिकट के रकम को वापस कर दिया जाएगा।