IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने KKR के सामने 204 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने भी अहम रन जोड़े। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मुकाबला रविवार (24 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। अभिषेक पोरेल 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन राहुल ने एक छोर संभाले रखा और लगातार रन बटोरते रहे।

इसके बाद राहुल को साहिल परख का साथ मिला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 47 रन जोड़े। साहिल परख ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 30 गेंदों में 60 रन की पारी खेली।

मध्य ओवरों में कप्तान अक्षर पटेल ने भी तेजी से रन बनाए और 25 गेंदों में 39 रन की अहम पारी खेली। इसके अलावा डेविड मिलर ने भी आखिरी ओवरों में 19 गेंदों में 28 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में सौरभ दुबे ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और सुनील नारायण को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी सिंह दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, आकिब नबी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: त्रिपुराणा विजय, समीर रिजवी, विपराज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार