Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच KKR के होमग्राउंड ईडन गार्डन पर शनिवार (29 अप्रैल) को खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस को उनके घर यानी अहमदाबाद में 3 विकेट से हराया था।

इस मुकाबले में आप गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर दांव खेल सकते हैं। हार्दिक आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से पॉइंट्स जीता सकते हैं। इस सीजन वह 6 मैचों में 128 रन और 2 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उपकप्तान के तौर पर जेसन रॉय या राशिद खान को चुना जा सकता है।

KKR vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 29 अप्रैल 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू -  ईडन गार्डन, कोलकाता

KKR vs GT: Pitch Report

ईडन गार्डन के मैदान पर क्रिकेट फैंस को एक हाईस्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। इस ग्राउंड पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 से 190 के बीच रहने की उम्मीद है।

यहां पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। इस मैच में CSK की टीम ने 20 ओवर में 235 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में केकेआर सिर्फ 186 रन ही बना सकी थी और 49 रनों से यह मैच गंवा बैठी थी।

KKR vs GT Head-to-Head

कुल - 02
कोलकाता नाइट राइडर्स - 01
गुजरात टाइटंस - 01

KKR vs GT: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Dream 11 Team

विकेटकीपर - ऋद्धिमान साहा
बल्लेबाज़ - डेविड मिलर, जेसन रॉय (उपकप्तान), नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, शुभमन गिल
ऑलराउंडर - आंद्रे रसल, हार्दिक पांड्या (कप्तान)
गेंदबाज़ - राशिद खान, वरुण चक्रवर्ती 

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI

जेसन रॉय, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, डेविड वीज़े, सुनील नारायण, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा 

Gujarat Titans Probable Playing XI

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार