भारत में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 टीग आईपीएल (IPL 2025) का 18वां सीजन खेला जा रहा है जिसके बीच टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर केएल राहुल (KL Rahul) से जुड़ी सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, केएल राहुल पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद केएल राहुल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को ये जानकारी दी है कि उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है और वो पिता बन गए हैं। गौरतलब है कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से भी ये पोस्ट साझा किया है जिसमें भुवनेश्वर कुमार, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, देवदत्त पडिक्कल, आवेश खान, उमेश यादव, और नवदीप सैनी जैसे कई सारे खिलाड़ी उन्हें बधाई देते दिखे हैं। इतना ही नहीं, एक्स पर केएल राहुल की पिछली आईपीएल फ्रेंचाइजी LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भी उन्हें बेबी गर्ल के लिए बधाई दी है।

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल 2025 में केएल दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। वो आईपीएल के 18वें सीजन के लिए टीम के साथ जुड़ भी गए थे, लेकिन DC के पहले मुकाबले से पहले बीते रविवार रात अचानक वो मुंबई वापस लौट गए। यही वज़ह है वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स के अगले मुकाबले की तो वो रविवार, 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ विशाखापट्टनम में ही होना है, जिसके लिए अभी काफी दिनों का समय बचा है। ऐसे में हो सकता है कि केएल राहुल DC के अगले मैच के लिए उपलब्ध हो जाए। दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को मेगा ऑक्शन में खूब भरोसा जताते हुए 14 करोड़ में खरीदा है, ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि केएल अपने प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाल मचा पाते हैं या नहीं।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार