इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन काफी ड्रामा देखने को मिला। पहले तो दोनों टीमों के खिलाड़ी ही आपस में भिड़ते हुए दिखे और बाद में एक पल ऐसा आया जब अंपायर कुमार धर्मसेना और केएल राहुल भी आपस में बहस करते हुए नजर आए। ये घटना तब हुई जब प्रसिद्ध कृष्णा और जो रूट के बीच स्लेजिंग की शुरुआत हुई।

Advertisement

प्रसिद्ध कृष्णा ने रूट का ध्यान भंग करने के लिए उनको स्लेज करने की कोशिश की लेकिन आगे से रूट ने भी कृष्णा को करारा जवाब दिया। जब माहौल गर्मा गया तो भारत के सीनियर खिलाड़ियों में से एक केएल राहुल ने भी अपने गेंदबाज़ का साथ दिया। इस बीच अंपायर कुमार धर्मसेना को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा और खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा।

Advertisement

इसके बाद धर्मसेना प्रसिद्ध कृष्णा से बात करते हुए नज़र आए और ऐसा लग रहा था जैसे वो युवा तेज़ गेंदबाज़ को संयम बरतने के लिए कह रहे हों। ये साफ़ था कि प्रसिद्ध ने रूट को उकसाकर आक्रामकता बढ़ा दी थी। हालांकि, केएल राहुल इस बात से नाराज़ दिखे कि अंपायर ने सिर्फ़ भारतीय गेंदबाज़ को ही चेतावनी दी थी।

राहुल को धर्मसेना के साथ तीखी बातचीत करते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीद की जाती है कि वो चुपचाप स्लेजिंग को सहन कर लें। वायरल वीडियो में राहुल को कहते हुए सुना जा सकता है, "आप हमसे क्या चाहते हैं, चुप रहें? आप हमसे क्या चाहते हैं कि हम बल्लेबाज़ी करें, गेंदबाज़ी करें और घर चले जाएं?"

Also Read: LIVE Cricket Score

राहुल की ये बातें सुनकर अंपायर कुमार धर्मसेना भी नाराज हो गए और उन्होंने राहुल को कहा, "राहुल आप मुझसे ऐसे बात नहीं कर सकते हैं, हम मैच के बाद इस बारे में बात करेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार