दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपना पहला सोमवार (24 अप्रैल) को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की उपलब्धता पर अनिश्चितता है, जबकि वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं। 

Advertisement

दिल्ली के नए कप्तान अक्षर पटेल ने पुष्टि की है कि निजी कारणों के चलते राहुल पहला मैच खेल सकते हैं या नहीं भी खेल सकते हैं। दिल्ली के नए हेड कोच हेमंग बदानी ने भी राहुल की बल्लेबाजी पोजिशन को "सस्पेंस" में रखा है और कहा है कि लोगों को सोमवार तक "इंतजार करना होगा और देखना होगा"।

Advertisement

अक्षर ने राहुल की उपलब्धता के बारे में कहा, "जाहिर है, वह टीम में शामिल हो गए हैं।" "हमें अभी तक नहीं पता है कि [वह खेलेंगे या नहीं]। अभी हमें नहीं पता कि वह उपलब्ध हैं या नहीं।"

बता दें कि दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान थे। राहुल लीग के अनुभवी खिलाड़ी हैं औऱ आईपीएल 132 मैचों में कुल 4686 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा कप्तानी का भी उनके पास बहुत अनुभव है। 

बता दें कि केएल राहुल बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी प्रेगनेंट हैं। हाल ही कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि राहुल इस कारण दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ मुकाबलों में अनुपलब्ध रह सकते हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

अक्षर ने इस सीजन ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली है। पंत अब लखनऊ की टीम के कप्तान हैं, फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार