KL Rahul Fitness Update: भारतीय विकेटकीपर बैटर केएल राहुल (KL Rahul) क्वाड्रिसेप्स की इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ हो रही टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) नहीं खेल पाए। वो पहले टेस्ट में इंडियन टीम का हिस्सा थे, लेकिन इसके बाद वो अपनी चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या केएल आगामी आईपीएल सीजन (IPL 2024) खेल पाएंगे या नहीं। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आपको बता दें कि केएल राहुल की फिटनेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

Advertisement

दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल अपनी इंजरी पर लंदन में विशेषज्ञ की राय लेने गए थे जहां से अब वो वापस लौट चुके हैं। लंदन से लौटने के बाद राहुल तुरंत बैंगलोर स्थित एनसीए पहुंचे हैं जहां से वो अपनी फिटनेस साबित करके आगामी आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के लिए हरी झंडी प्राप्त करना चाहते हैं।

Advertisement

टाइम ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया कि, 'केएल राहुल ने लंदन में टॉप मेडल एक्सपर्ट से कंसल्ट किया था। वो रविवार को भारत लौट आए और रिहैब के लिए बैंगलोर में बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंचे। उन्हें जल्द ही एनसीए से रिटर्न टू प्ले सर्टिफिकेट मिलना चाहिए। वो आईपीएल में अपनी योग्यता साबित करने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि वो भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में कीपर बैटर के रूप में चयन के लिए लाइन में हैं।'

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि बीते समय में केएल राहुल इंजरी के कारण काफी परेशान रहे हैं। ऐसे में अगर वो आगामी आईपीएल तक अपनी फिटनेस प्राप्त नहीं कर पाते तो ये उनकी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी बड़ा झटका साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, ये इंडियन टीम के लिए भी बड़ा झटका हो सकता है कि क्योंकि आईपीएल के तुरंत बाद आईसीसी का मेगा इवेंट टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार