16 सितंबर. नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि विराट कोहली दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड तोड़ सकते हैं। सहवाग का मानना है कि कोहली के पास अभी 10 साल और हैं, इसी कारण वह आसानी से तेंदुलकर को पीछे कर सकते हैं। 

Advertisement

सहवाग ने शनिवार को समाचार चैनल इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, "हमने कभी नहीं सोचा था कि भविष्य में एक और सचिन होगा। लेकिन विराट कोहली ने मानसिकता को बदल दिया है। मुझे लगता है कि विराट सचिन के रिकार्डस को पीछे छोड़ सकते हैं।" हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

Advertisement

उन्होंने कहा, "विराट अभी सिर्फ 28 साल के हैं और उनके पास अभी 10 साल और बाकी हैं। मुझे लगता है कि वह कुछ और बड़े रिकार्डस बनाएंगे और तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे।" कोहली ने वनडे में अभी तक 30 शतक लगाए हैं और वह खेल के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके साथ आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी हैं, उनके भी 30 शतक ही हैं। इस सूची में पहला स्थान तेंदुलकर का है जिनके नाम 49 शतक हैं। हाल ही में कोहली ने कहा था कि सचिन के रिकार्ड तक पहुंचने में काफी मेहनत लगेगी। 

कोहली ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर कहा था, "महान बल्लेबाज (सचिन तेंदुलकर) थोड़ा आगे हैं। वहां तक पहुंचने में बहुत मेहनत लगेगी। मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं सिर्फ टीम के बारे में सोच रहा हूं। अगर मैं नाबाद 90 रन बनाता हूं और टीम जीत जाती है तो यह मेरे लिए काफी है।" हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

सहवाग ने कहा कि वह अपना नाम बदलकर 'गॉड' सचिन तेंदुलकर रखना चाहेंगे।  उन्होंने कहा, "अगर मैं कर सकता हूं तो मैं अपना नाम बदल कर सचिन तेंदुलकर रखना चाहूंगा। उनके नाम कई रिकार्ड हैं। मैं उनके बराबर भी नहीं हूं। उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। कौन इस विश्व में भगवान नहीं बनना चाहता।"

लंबे समय तक तेंदुलकर के सलामी जोड़ीदार रहे सहवाग ने कहा कि वह हमेशा से सचिन से जलते हैं।  1989 से 2013 तक भारत के लिए खेलने वाले सचिन को विश्व का संपूर्ण बल्लेबाज माना जाता है। वह क्रिकेट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें  Kohli can break Tendulkar's records, says Sehwag 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार