ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस पर आईपीएल के दौरान पैसों की बारिश हुई और इसका असर अब देखने को भी मिल रहा है। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से जुड़े कमिंस ने $ 9.5 मिलियन डॉलर  तकरीबन 53 करोड़ रूपए (ऑस्ट्रेलियन डॉलर के हिसाब से) में सिडनी में अपने सपनों का घर खरीदा है। 

Advertisement

पैट कमिंस का नया घर बेहद खूबसूरत है। डेली मेल यूके में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार उनके नए निवास में पाँच बड़े बेडरूम है जिसे देखकर किसी की भी आंखे फटी की फटी रह जाएं।

इसके अलावा टेस्ट रैकिंग में नंबर वन गेंदबाज के घर से प्रशांत महासागर का दृश्य भी साफ-साफ नजर आता है।

पैट कमिंस के नए घर का स्विमिंग पूल भी ध्यान खींचता है। इसके अलावा 670 वर्गमीटर के ब्लॉक पर स्थित टॉप-फ्लोर रिट्रीट और दो बेडरूम वाला विंग सेट-अप भी घर में चार चांद लगा रहा है।

मालूम हो कि यह यह तीसरी संपत्ति है जिसे पैट कमिंस ने खरीदा है। उन्होंने पहले 2019 में $ 906,000 का निवेश करते हुए कॉटेज खरीदा था। 

इससे पहले, उन्होंने 2013 में सिडनी में खाड़ी क्षेत्र के पास क्लोवेल्ली में एक तीन बेडरूम का अपार्टमेंट भी खरीदा था। उसकी कीमत तकरीबन 1.3 मिलियन डॉलर बताई गई थी। बता दें कि केकेआर ने कमिंस पर 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार