Sunil Narien Record: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के स्टार स्पिनर सुनील नारायण (Sunil Narien) ने बीते रविवार, 25 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ अपने कोटे 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए और इसी के साथ इतिहास रचते हुए कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि सुनील नारायण SRH के खिलाफ 2 विकेट चटकाने के बाद अब दुनिया के ऐसे नंबर-1 गेंदबाज़ बन गए हैं जिन्होंने किसी एक टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया है। सुनील नारायण ने KKR के लिए 209 विकेट पूरे करते हुए इस रिकॉर्ड लिस्ट में समित पटेल को पछाड़ा जिन्होंने नॉटिंघमशायर के लिए टी20 फॉर्मेट में 208 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

टी20 फॉर्मेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़

सुनील नारायण - 209 विकेट (कोलकाता नाइट राइडर्स)

समित पटेल - 208 विकेट (नॉटिंघमशायर) 

क्रिस वुड - 199 विकेट (हैम्पशायर) 

Advertisement

लसिथ मलिंगा - 195 विकेट (मुंबई इंडियंस)

IPL इतिहास के बने दूसरे सबसे सफल स्पिनर

सुनील नारायण आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में पीयूष चावला (192 आईपीएल मैचों में 192 विकेट) की बराबरी करते हुए दूसरे सबसे सफल स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने KKR के लिए 189 आईपीएल मैचों में 192 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया है।

Advertisement

इस रिकॉर्ड लिस्ट में अब सिर्फ युजवेंद्र चहल ही उनसे आगे हैं जो कि आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज़ भी हैं। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अब तक 172 मैचों की 170 पारियों में 219 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

टी20 फॉर्मेट में हैं दुनिया के तीसरे सबसे कामियाब बॉलर

ये भी जान लीजिए कि सुनील नारायण टी20 फॉर्मेट में दुनिया के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज़ हैं जिन्होंने 548 मैचों की 538 पारियों में 586 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। इस लिस्ट में सुनील से आगे सिर्फ राशिद खान (476 मैचों में 643 विकेट) और ड्वेन ब्रावो (582 मैचों की 546 पारियों में 631 विकेट) ही मौजूद हैं।

Advertisement

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर इस मुकाबले की तो अरुण जेटली स्टेडियम में SRH ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने हेनरिक क्लासेन (105*) और ट्रेविस हेड (76) की पारियों के दम पर 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मनीष पांडे (37), हर्षित राणा (34), और सुनील नारायण (31) ही कुछ अच्छे रन बना पाए जिसके बदौलत टीम का स्कोर 18.4 ओवर में ऑल आउट होने से पहले 168 रन तक पहुंच गया और इस तरह एसआरएच ने ये मैच 110 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। गौरतलब है कि SRH के लिए हर्ष दुंब, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट ने गज़ब गेंदबाज़ी की और 3-3 विकेट झटके। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार