Bangladesh vs New Zealand ODI and T20I: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क (Kristian Clarke) 17 अप्रैल से शुरू होने वाले बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को इसकी जानदाकी दी।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, “ श्रीलंका 'A' के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान न्यूजीलैंड 'A' के लिए कैच पकड़ने की कोशिश में अपने दाहिने हाथ की उंगलियों के बीच की त्वचा (वेबिंग) में चोट लगने के बाद क्लार्क बांग्लादेश दौरे से हट गए हैं।”

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

क्लार्क की जगह बेन लिस्टर को वनडे और टी-20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है, और वे दो साल से भी ज़्यादा समय के बाद न्यूजीलैंज के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लिस्टर ने न्यूजीलैंड के लिए 4 वनडे औऱ 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह कीवी टीम के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2024 में खेले थे।
 

लिस्टर,जो न्यूजीलैंड ए श्रीलंका दौरे पर भी थे, रविवार को बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे; वहाँ अगले शुक्रवार से वनडे सीरीज़ शुरू होगी।

वनडे सीरीज़ के पहले दो मैच मीरपुर में होंगे, जबकि आखिरी मैच चटगांव में खेला जाएगा। इसके बाद T20I सीरीज़ शुरू होगी, जिसके पहले दो मैच 27 और 29 अप्रैल को चटगांव में खेले जाएंगे। सीरीज़ का आखिरी मैच 2 मई को मीरपुर में होगा। बता दें कि न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रनरअप रही। जिसके बाद उन्हें घर में T20I सीरीज़ में साउथ अफ्रीका के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

Advertisement

टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, बेन लिस्टर, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, बेन लिस्टर, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेविन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार