Bangladesh vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेन (Kyle Verreynne) ने मंगलवार (22 अक्टूबर)  बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए  शतक जड़ा। वेरेन ने अपने करियर का दूसरा शतक जड़ने के लिए 134 गेंदों का सामना किया है। उन्होने 144 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 114 रन की पारी खेली। इस शतक के साथ ही वेरेन ने खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

वेरेन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एशिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बन गए है। उनसे पहले एबी डी विलियर्स औऱ क्विंटन डी कॉक ने ही यह कारनामा किया था।  2013 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में एबी डी विलियर्स ने 154 रन, वहीं डी कॉक ने 2019 में भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में 111 रन की पारी खेली थी। 
एशिया में साउथ अफ्रीका के लिए बतौर विकेटकीपर टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी:

Advertisement

164 - एबी डी विलियर्स बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2013

111 - क्विंटन डी कॉक बनाम भारत, विशाखापत्तनम, 2019

114 - काइल वेरेन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2024

बता दें कि जब वेरेन बल्लेबाजी करने आए थे तो साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन था। इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। वेरेन के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 308 रन बनाए और इसके साथ ही 202 रन की बढ़त हासिल की। उनके अलावा वियान मल्डर ने 112 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए पहली पुारी में तैजुल इस्लाम ने 5 वितेट, हसन महमूद ने 3 विकेट और मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट अपने खाते में डाले।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 106 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार