इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन शुरू होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं और आज यानि 24 नवंबर, 2024 के दिन मेगा ऑक्शन भी होने वाला है लेकिन इस मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोदी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान को लेकर खुलासा किया कि वो कोलकाता नाइट राइडर्स को नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस को खरीदना चाहते थे।

Advertisement

ललित मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने लीग में शाहरुख खान की भागीदारी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक बनने की अभिनेता की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। मोदी ने खुलासा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार ने शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और अहमदाबाद जैसे शहरों में फ्रेंचाइजी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्हें कोलकाता के साथ संतोष करना पड़ा।

Advertisement

राज शमानी से उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए, मोदी ने बताया, “हर व्यक्ति सभी टीमों के लिए बोली लगा सकता है। शाहरुख खान का मुख्य आकर्षण अहमदाबाद या मुंबई के लिए बोली लगाना था। उस समय, उन्हें ये नहीं मिला, उन्होंने कम नंबर दिया। उन्हें कोलकाता मिला। उनकी पहली पसंद मुंबई थी लेकिन मुकेश अंबानी ने मुंबई ले लिया। बैंगलोर शाहरुख की दूसरी पसंद थी लेकिन विजय माल्या ने इसे ले लिया। उनकी तीसरी पसंद दिल्ली थी, लेकिन वो भी किसी और को मिल गई। उनकी बोली बहुत कम थी। उनकी बोली 70-80 मिलियन थी और ये सभी शहर 100 मिलियन के थे। कोलकाता की बोली 85-87 मिलियन थी और उन्हें यही मिला।”

उसी बातचीत के दौरान, ललित मोदी ने स्वीकार किया कि शाहरुख खान आईपीएल के लिए महत्वपूर्ण थे क्योंकि उनकी उपस्थिति से स्टेडियम महिलाओं और बच्चों से भर जाता था। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, “मेरे लिए, शाहरुख महिलाओं और बच्चों को खेल में लाने वाले थे। आईपीएल के दर्शकों की संख्या के मामले में सफल होने के लिए महिलाएं और बच्चे बेहद महत्वपूर्ण थे। मैंने खुद से कहा कि स्टेडियम में लोगों को लाने के लिए मुझे शाहरुख खान की जरूरत है। पहले साल में, हमें मशहूर हस्तियों को आने और भाग लेने के लिए भुगतान करना पड़ा। दूसरे साल में, वो खुद आए। तीसरे साल, वो चाहते थे कि हम उन्हें खेल में आमंत्रित करें क्योंकि हर कोई खेल का हिस्सा बनना चाहता था। पहले साल में, शाहरुख खान को देखने के बाद, किसी ने दीपिका को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया, किसी ने किसी और को ब्रांड एंबेसडर बना लिया, किसी ने अक्षय कुमार को अपना लिया। फिल्मी सितारों ने खेल में बहुत कुछ लाया।”

आपको बता दें कि 2008 में स्थापित, कोलकाता नाइट राइडर्स शाहरुख खान, अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता के संयुक्त स्वामित्व में फल-फूल रही है। 2022 में, शाहरुख और जूही के बच्चों- आर्यन खान, सुहाना खान और जाह्नवी मेहता ने आईपीएल नीलामी में सक्रिय रूप से भाग लिया, जो उनके माता-पिता के बिना नीलामी में उनकी पहली उपस्थिति थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार