लीड्स के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर भी पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 रनों से जीत दर्ज की। 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम एक बार दूसरी पारी में एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 194 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान लगातार चौथी पारी में 200 से कम स्कोर के अंदर ऑलआउट हुआ है। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम 110 रन बनाकर सिमटी थी। वहीं, लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने 171 और दूसरी इनिंग में 135 रन बनाए थे। पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब टीम लगातार चार पारियों में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही है। लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज दोनों पारियों को मिलकर सिर्फ 529 गेंदें ही खेल सके।

लीड्स के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर भी पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 रनों से जीत दर्ज की। 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम एक बार दूसरी पारी में एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में ओली रॉबिन्सन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों को मिलकर कुल 8 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने भी शानदार गेंदबाजी की और मैच में कुल पांच-पांच विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार