कप्तान जो रूट (121) रनों शानदार की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां हेंडिग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 432 रन बनाए और 354 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। 
देखें स्कारकोर्ड

Advertisement

भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमटी थी, लेकिन इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के 165 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 121 रनों की पारी के दम पर विशाल स्कोर बनाया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिला।

Advertisement

इससे पहले, इंग्लैंड ने आज आठ विकेट पर 423 रन से आगे खेलना शुरू किया और क्रैग ओवरटोन ने 24 और ओली रॉबिंसन ने खाता खोले बिना पारी आगे बढ़ाई। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के शेष दो विकेट जल्द गिराकर उसकी पहली पारी का अंत किया।

शमी ने पहले ओवरटोन को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को नौंवां झटका दिया जिन्होंने 42 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 32 रन बनाए। इसके अगली ही ओवर में बुमराह ने रॉबिंसन को खाता खोले बिना आउट कर इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा दिया। रॉबिंसन 15 गेंदें खेल खाता खोले बिना आउट हुए जबकि जेम्स एंडरसन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

इंग्लैंड की पारी में डेविड मलान ने 70, हसीब हमीद ने 68, रोरी बर्न्‍स ने 61, जॉनी बेयरस्टो ने 29, सैम करेन ने 15, मोइन अली ने आठ और जोस बटलर ने सात रनों का योगदान दिया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार