आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में पूरी दुनिया की निगाहें वेस्टइंडीज पर होंगी क्योंकि इस टीम को एक बार फिर से खिताब का दावेदार माना जा रहा है। इस कैरेबियाई टीम में कई हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज हैं और उन्हीं में से एक खिलाड़ी का नाम है लेंडल सिमंस। जिन्होंने हाल ही में एक वेबसाइट के यूट्यूब चैनल पर अपने साथी खिलाड़ियों के कई राज़ खोले हैं।

Advertisement

इस वीडियो में सिमंस को अपने हमवतन डैरेन गंगा के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। सिमंस ने पिछले कुछ वर्षों में 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के साथ काफी क्रिकेट खेली है। हालांकि, वो गेल की आक्रामक बल्लेबाजी से प्यार करते हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने गेल की एक बुरी आदत भी बताई है जिससे वो नफरत करते हैं।

Advertisement

इस चैट के दौरान डैरेन गंगा ने सिमंस से जब पूछा, "एक चीज जिसको लेकर आप गेल से प्यार और नफरत करते हैं?"

इस मज़ेदार सवाल के जवाब में सिमंस ने कहा, "मैं प्यार करता हूं कि वो एक विस्फोटक बल्लेबाज है, लेकिन मुझे नफरत है कि वो दौड़ना पसंद नहीं करता है।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

आपको बता दें कि सिमंस आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा होंगे। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने पहले ही दो टी 20 वर्ल्ड कप जीते हैं और अब उनकी निगाहें होंगी कि वो अपनी टीम को तीसरा वर्ल्ड कप भी जितवाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार