Highest T20 Score: साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे-प्रिटोरियस  (Lhuan dre-Pretorius) ने शुक्रवार (2 अक्टूबर) को T20 में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का क्रिस गेल (Chris Gayle) का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

प्रिटोरियस  ने ब्लोमफोंटेन में क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) T20 चैलेंज में नाइट्स के खिलाफ अपनी टीम टाइटन्स के लिए 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के औऱ 15 चौके जड़े। इस फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ने का एतेहासिक कारनामा करने से वह सिर्फ 12 रन दूर रह गए। 

20 साल के प्रिटोरियस  ने  गेल का 2013 का रिकॉर्ड तोड़ा, जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 66 गेंदों में नाबाद 165 रन बनाए थे, जिसमें 17 छक्के औऱ 13 छक्के जड़े थे। 

इसके बाद कई खिलाड़ी उनके इस रिकॉर्ड के करीब आए लेकिन तोड़ नहीं सके। 

पुरुष टी-20 क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में प्रिटोरियस संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस ने टी-20 क्रिकेट में 79 गेंदों की पारी खेली थी। 

पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर (HIGHEST INDIVIDUAL SCORES IN MEN'S T20 CRICKET)

1. लुआन-ड्रे प्रेटोरियस: 188* - टाइटन्स बनाम नाइट्स - 2026

2. क्रिस गेल: 175* - आरबीसी बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया - 2013

3. एरॉन फिंच: 172 - ऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वे - 2018

4. हमजा खान: 164* - रवांडा बनाम आइवरी कोस्ट - 2026

5. करनबीर सिंह: 164 - ऑस्ट्रिया बनाम हंगरी - 2026

प्रिटोरियस ने तेज़ शुरुआत की और 24 गेंदों में ही अपना अर्धशतक कर ली। इसके बाद शतक तक पहुंचने में उन्हें सिर्फ 16 और गेंदें लगीं। फिर 58 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा हासिल किया। 

प्रिटोरियस के इस शतक के दम पर टाइटंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 267 रन का विशाल स्कोर बनाया, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी टाइटंस के नाम है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में, नाइट्स की टीम 143 रन पर सिमट गई और टाइटंस ने 124 रन से जीत हासिल की।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार