Zimbabwe vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावाया के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा पहले टेस्ट के पहले दिन शनिवार (28 जून) को एक खास रिकॉर्ड बना दिया। साउथ अफ्रीका के लिए इस टेस्ट से डेब्यू करने वाले 19 साल 93 दिन के प्रीटोरियस ने दूसरे सेशन के खेल के दौरान अपनी पारी की 53वीं गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

प्रीटोरियस साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज ग्रीम पोलक के नाम था, जिन्होंने साल 1964 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में 19 साल 317 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। 

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 55 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए थे। लेकिन टीम की शुरूआत खराब रही, लेकिन प्रीटोरियस ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम की वापसी कराई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौथी गेंद को छक्का लगाकर अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर दी थी।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी

1. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (19 वर्ष, 93 दिन) बनाम जिम्बाब्वे, 2025

2. ग्रीम पोलक (19 वर्ष, 317 दिन) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1964

Advertisement

3. जिमी ब्लैंकेनबर्ग (20 वर्ष, 1 दिन) बनाम इंग्लैंड, 1914

4. टप्पी ओवेन-स्मिथ (20 वर्ष, 131 दिन) बनाम इंग्लैंड, 1929

5. ब्रूस मिचेल (20 वर्ष, 158 दिन) बनाम इंग्लैंड, 1929

Advertisement

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के लिए इस मुकाबले में प्रीटोरियस के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस, और कोडी यूसुफ ने साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया है। 

टीमें इस प्रकार हैं

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टोनी डी जॉर्जी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), कोडी यूसुफ, क्वेना मफाका।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, निक वेल्च, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ली माधेवेरे, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, विंसेंट मासेकेसा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तनाका चिवांगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार