ML vs LNS, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 12वां मुकाबला बीते बुधवार, 29 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां लंदन स्पिरिट ने 165 रनों का लक्ष्य हासिल करके एमआई लंदन को 7 विकेट से मात दी। इस मुकाबले की हीरो लुआन-ड्रे प्रिटोरियस रहे जिन्होंने 228.57 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 64 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस मुकाबलें में London Spirit ने ही टॉस जीतकर MI London को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। उनके लिए विल जैक्स ने अर्धशतक ठोका और 44 गेंदों पर 8 चौके 2 छक्के लगाकर 65 रनों की पारी खेली। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 19 गेंदों पर 2 चौके 4 छक्के लगाकर 41 रन बनाए।
बात करें अगर लंदन स्पिरिट के गेंदबाज़ों की तो जेमी ओवरटन ने 20 गेंदों पर 30 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं एंड्रयू टाई और जेम्स कोल्स ने 1-1 विकेट चटकाया।
यहां से अब लियाम लिविंगस्टोन की कैप्टेंसी वाली लंदन स्पिरिट को ये मुकाबला जीतने के लिए 165 रनों का लक्ष्य हासिल करना था जिसका पीछा करते हुए 20 साल के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने धमाकेदार पारी खेली और 28 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्के ठोककर 64 रन बनाए।
उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 12 गेंदों पर 23 रन, लियाम लिविंगस्टोन ने 18 गेंदों पर 16 रन, जेम्स रेव ने 13 गेंदों पर नाबाद 19 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंदों पर नाबाद 37 रन ठोके। तो ऐसे लंदन स्पिरिट ने 89 गेंदों पर ही 165 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इस दौरान एमआई लंदन के लिए ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन और ओली स्टोन ही एक-एक विकेट ले पाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
पॉइंट्स टेबल का हाल: द हंड्रेड 2026 में लंदन स्पिरिट ने अपनी पहली जीत दर्ज की है, जिसके साथ ही अब वो छठी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 4 अंक दर्ज हैं। दूसरी तरफ एमआई लंदन 4 मैचों में 2 जीत 2 हार और 8 अंक के साथ चौथी पॉजिशन पर है। बात करें टेबल टॉपर की तो वो मैनचेस्टर सुपर जायंट्स हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 2 जीत दर्ज करके 8 अंक हासिल किए हैं।