26 मई। मुंबई (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 का फाइनल 27 मई को खेला जाएगा। सीएसके और हैदराबाद की टीम इस सीजन में चौथी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement

सीएसके की टीम पिछले 3 मैच में हैदराबाद को हरा चुकी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का पलड़ा इस मामले में भारी है।

Advertisement

ऐसे में फाइनल से पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने एक खास बयान दिया है। क्रिस श्रीकांत ने सीएसके की टीम के सफलता को लेकर कहा कि इस टीम में खिलाड़ी एक जुट होकर खेलते हैं जिससे ही टीम को सफलता लगातार मिल रही है।

सीएसके की टीम में एकता काफी ज्यादा है। क्रिस श्रीकांत ने आगे ये भी कहा कि दिग्गज कप्तान धोनी ने हर एक खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया है कि एकजुट होकर प्रदर्शन करने से ही सफलता मिलेगी।

क्रिस श्रीकांत ने आगे ये भी कहा कि साल 1983 और 2011 का वर्ल्ड कप और 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को जीत इसलिए मिली थी क्योंकि उन टीमों ने मिलकर परफॉर्मेंस किया थआ। एक टीमवर्क की तरह काम किया था।

Advertisement

ऐसे में क्रिस श्रीकांत ने कहा कि सीएसके की टीम में मुझे वही टीमवर्क दिखाई देता है। क्रिस श्रीकांत को विश्वास है कि फाइनल में धोनी की टीम एक बार फिर से एक जुट होकर परफॉर्मेंस करेगी और तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार