Pakistan vs New Zealand 4th T20I: पाकिस्तान को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में आखिरी गेंद पर 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

आखिरी गेंद पर मिली इस हार के बाद स्टेडियम में बैठी एक नन्ही फैन फूट-फूटकर रोने लगी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

 
Advertisement

पाकिस्तान को जिमी नीशम द्वारा डाले के पारी आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए था, क्रीज पर मौजूद उसामा मीर और इमाद वसीम की जोड़ी ने पहली पांच गेंदों में 12 रन बना लिए। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन की दरकार थी, लेकिन इमाद गेंद को बाउंड्री पार पहुंचने में असफल रहे। 

आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहीं नन्ही लड़ी अपने इमोशन ने छिपा सकी और फूट-फूटकर रोने लगी।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज रॉबिन्सन टॉप स्कोरर रहे और 36 गेदों में 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 34 रन, टॉम ब्लंडेल ने 28 रन और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 27 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी ने 3 विकेट, मोहम्मद आमिर, जमान खान, उसामा मीर और इफ्तिखार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

इसके जवाब में पाकिस्तान 8 विकेट गवाकर 174 रन ही बना सके। मेजबान टीम के लिए फखर जमान ने 45 गेंदों में 61 रन बनाए। इसके अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे इमाद वसीम ने 11 गेंदों में नाबाद 22 रन की धमाकेदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। 

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओ'रूर्के  ने 3 विकेट, बेन सियर्स ने 3 विकेट, माइकल ब्रेसवेल और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार