Australia vs Bangladesh Test 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर आई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) फिट हो गए हैं और रविवार को डार्विन में बाकी टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना होंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार (1 अगस्त) को इसकी पुष्टि की।
बता दें कि हाल ही में लिटन को बांग्लादेश की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है और सबसे छोटे फॉर्मेट में वह पहले ही टीम की कमान संभाल रहे थे।
लिटन जून से ही बाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण बाहर थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का उन पर अच्छा असर हुआ है और वे डार्विन में 13 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
लिटन का टीम में शामिल होना बांग्लादेश टीम के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से झूझ रही है। युवा तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा सीरीज़ से बाहर हो गए हैं और शोरिफुल इस्लाम भी पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश के लिए यह दौरा बहुत अहम है क्योंकि वे 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलनेवन के खिलाफ तीन दिन का मैच प्रैक्टिस मैच खेलेगी।