कप्तान गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा के बीच 159 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की बदौलत इंडिया महाराजा ने एशिया लॉयंस को लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एलएलसी) मास्टर्स के चौथे मैच में मंगलवार रात 10 विकेट से रौंद दिया।

Advertisement

उथप्पा ने मात्र 39 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 88 रन ठोके जबकि गंभीर ने 36 गेंदों में 12 चौकों के सहारे नाबाद 61 रन बनाये। इंडिया महाराजा ने 45 गेंद शेष रहत्ते मैच समाप्त कर दिया।

Advertisement

इंडिया महाराजा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करते हुए एशिया लॉयंस को 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन पर रोक दिया। एशिया लॉयंस की तरफ से उपुल तरंगा ने 48 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन, तिलकरत्ने दिलशान ने 27 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के सहारे 32 रन बनाये। उन्होंने ओपनिंग साझेदारी में 8.4 ओवर में 73 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया महाराजा ने 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 159 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की।

इंडिया महाराजा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करते हुए एशिया लॉयंस को 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन पर रोक दिया। एशिया लॉयंस की तरफ से उपुल तरंगा ने 48 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन, तिलकरत्ने दिलशान ने 27 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के सहारे 32 रन बनाये। उन्होंने ओपनिंग साझेदारी में 8.4 ओवर में 73 रन जोड़े।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार