Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। LSG की टीम में केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, राइली रूसो, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया और कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। इस मैच में मिचेल मार्श पर दांव खेला जा सकता है। मिचेल मार्श DC के टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हुए विस्फोटक अंदाज में रन बना सकते हैं। हाल ही में उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में भी खूब रन (194 रन) बनाए थे। उपकप्तान के तौर पर केएल राहुल या डेविड वॉर्नर को चुनना एक अच्छी पिक होगी।

LSG vs DC: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 01 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

LSG vs DC, Pitch Report

Ekana क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 5 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन रहता है। वहीं तेज गेंदबाज़ों को काफी मदद मिलने की संभावना रहती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैंटिग करने का फैसला कर सकती है।

LSG vs DC Head-to-Head

कुल - 02
लखनऊ सुपर जायंट्स - 02
दिल्ली कैपिटल्स - 00

LSG vs DC Team News:

दिल्ली कैपिटल्स - एनरिक नॉर्खिया अवेलेबल नहीं हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स - क्विंटन डी कॉक अवेलेबल नहीं हैं।

LSG vs DC: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

LSG vs DC Dream 11 Team

विकेटकीपर- केएल राहुल (उपकप्तान)
बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स
ऑलराउंडर- मिचेल मार्श (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल
गेंदबाज- मार्क वुड, आवेश खान, कुलदीप यादव

Lucknow Super Giants Probable Playing XI 

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मार्क वुड

Delhi Capitals Probable Playing XI 

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमन खान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, खलील अहमद, कुलदीप यादव

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार