आईपीएल 2021 में शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा थे और ओपनिंग करते हुए उनका स्ट्राइक रेट अक्सर सवालों के घेरे में रहा। हालांकि, आगामी सीज़न में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए दिखेंगे और इसी दौरान उन्होंने पिछले सीज़न में अपनी धीमी बल्लेबाज़ी को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।

Advertisement

पंजाब के रहने वाले शुभमन को भारतीय टीम का भविष्य माना जा रहा है और यही कारण है कि उन्हें गुजरात की टीम ने सबसे पहले अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, आईपीएल में बाकी बल्लेबाजों के विपरीत उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ123 का रहा है। ऐसे में उनका आईपीएल स्ट्राइक रेट कुछ हद तक गुजरात के लिए भी चिंताजनक है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ““ये हर परिस्थिति में अलग होता है और जब आप बल्लेबाजी करने जाते हैं, तो अलग-अलग टारगेट होते हैं। आपकी मानसिकता हर पारी में एक जैसी नहीं हो सकती है। विकेट अलग हो सकता है। इसलिए आपको उसी के अनुसार योजना बनानी होती है। एक खिलाड़ी के तौर पर यही चुनौती है और आप जानते हैं कि अगर आप उसी मानसिकता और गेम प्लान के साथ खेलते हैं तो विपक्ष के लिए रणनीति बनाना बहुत आसान हो जाता है।"

आगे बोलते हुए शुभमन ने कहा, "जब विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल होने की बात आती है। वही आपको बढ़ने में मदद करता है। इस साल, मैं गैरी कर्स्टन के साथ काम करूंगा, जो हमारे मेंटर [और बैटिंग कोच] हैं, और उम्मीद है कि मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।” आपको बता दें कि आगामी आईपीएल सीज़न में गुजरात को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी एक बार फिर से गिल के कंधों पर होगी। ऐसे में अगर ये सीज़न गिल के लिए अच्छा रहा तो गुजरात की टीम कम से कम प्लेऑफ तक का सफर तो जरूर तय करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार