विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले रिटायरमेंट लेकर क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए थे। उनकी रिटायरमेंट के ऐलान के बाद कई दिग्गज कह चुके हैं कि उन्हें रिटायरमेंट वापस ले लेनी चाहिए। अब इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल का नाम भी जुड़ चुका है। लाल ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद ही विराट कोहली से टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस लेने का आग्रह किया है।

Advertisement

कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी, जिससे पूरे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया। लाल ने कहा कि इस फैसले को बदलने में कुछ भी गलत नहीं है और उन्होंने इस अनुभवी बल्लेबाज से निकट भविष्य में भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करने का अनुरोध किया। लाल ने ये भी कहा कि भारतीय टीम के प्रति विराट कोहली जितना जुनूनी कोई नहीं है।

Advertisement

एनडीटीवी स्पोर्ट्स से बात करते हुए मदन लाल ने कहा, "भारतीय क्रिकेट के लिए विराट कोहली का जुनून बेजोड़ था। मेरी इच्छा है कि वो संन्यास का फैसला बदलकर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें। वापसी में कुछ भी गलत नहीं है। अगर इस सीरीज में नहीं, तो उन्हें अगली सीरीज में वापसी करनी चाहिए। मेरे विचार से, उन्हें अपने संन्यास के फैसले को पलट देना चाहिए। क्योंकि वो आसानी से एक-दो साल और खेल सकते हैं। बात बस इतनी है कि आप अपना अनुभव युवाओं को दें। आपने अभी-अभी इसे छोड़ा है। अभी देर नहीं हुई है। प्लीज वापस आ जाएं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर लॉर्ड्स में हुए तीसरे टेस्ट की बात करें तो, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में कड़ी टक्कर के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। पांचवें दिन 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम रवींद्र जडेजा के 181 गेंदों में नाबाद 61 रनों की पारी के बावजूद लक्ष्य से 22 रन दूर रह गई और 170 रनों पर सिमट गई जिसके चलते इंग्लैंड ने ये मैच 22 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार