लखनऊ सुपरजायंट्स के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन का खराब फॉर्म पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी जारी रहा और वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने पहले तीन ओवर में ही दो विकेट लेकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिखाया।

Advertisement

सबसे पहले पारी के दूसरे ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट किया और उसके बाद अगले ही ओवर में मार्को जेनसन ने निकोलस पूरन को बोल्ड करके लखनऊ फैंस का दिल तोड़ दिया। पूरन ने आउट होने से पहले 7 गेंदें खेली और खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि लखनऊ ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए अर्शिन कुलकर्णी और अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया है। वहीं पंजाब की टीम में मार्को यानसन और विजयकुमार वैशाख की वापसी हुई है। गौरतलब है कि यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मैच है। एक तरफ जहां LSG पहले ही प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है। वहीं PBKS अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और यह मुकाबला जीतकर 15 अंकों के साथ टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी।

टीमें इस मैच के लिए
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): जोश इंगलिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शाहबाज अहमद, दिग्विजय सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसन, विजय कुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हरप्रीत बरार, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार