WI vs PAK 1st T20: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (WI vs PAK) शुक्रवार, 1 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मेहमान टीम ने सैम अयूब (Saim Ayub) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर धूल चटाई।

Advertisement

इस टी20 मैच में वेस्टइंडीज के कैप्टन शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 38 बॉल पर 5 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 57 रनों की अर्धशकतीय पारी खेली।

Advertisement

सैम के अलावा फखर जमान ने 24 बॉल पर 28 रन, हसन नवाज ने 18 बॉल पर 24 रन, सलमान आगा ने 10 बॉल पर 11 रन और फहीम अशरफ ने 9 बॉल पर 15 रनों की इनिंग खेली। इन्हीं सब के दम पर पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाने में कामियाब हुआ।

बात करें अगर वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों की तो शमर जोसेफ सबसे कामियाब खिलाड़ी रहे जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर पाकिस्तान के 3 विकेट झटके। उनके अलावा जेसन होल्डर, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट झटका।

कुल मिलाकर अब वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 20 ओवर में 179 रन बनाने का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए जॉनसन चार्ल्स (35), ज्वेल एंड्रयू (35), जेसन होल्डर (30*), और शमर जोसेफ (21*) ने कुछ अच्छ रन बनाए, लेकिन इन सब के बावजूद कैरेबियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 164 रन ही जोड़ पाई और इस तरह 14 रनों से ये मैच हार गई।

ये भी जान लीजिए कि पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं शाहीन अफरीदी और सुफियाद मुकीम ने भी 1-1 विकेट झटका। खास बात ये है कि सैम अयूब ने भी गेंदबाज़ी करते हुए 2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट भी झटके, जिसके चलते हुए अपने ऑलराउंड प्रर्दशन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि ये मुकाबल जीतने के बाद पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज पर 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार