भारत और श्रीलंका (IND vs SL ODI) के बीच 2 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही मेजबान टीम श्रीलंका को दोहरा झटका लग चुका है। दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) और दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

श्रीलंका के टीम मैनेजर महिंदा हलंगोडा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'मथीशा पथिराना के कंधे में चोट लगी है और क्योंकि यह वही समस्या है जो पिछले साल विश्व कप के दौरान उनके साथ हुई थी, इसलिए उन्होंने इसे जोखिम में न डालने का फैसला किया है।' आपको बता दें कि मथीशा पथिराना को ये चोट पल्लेकेले में तीसरे टी20 मैच में फील्डिंग करते समय लगी थी। वो इस मैच में बॉलिंग भी नहीं कर पाए थे।

Advertisement

दिलशान मदुशंका की इंजरी पर बात करते हुए श्रीलंका के टीम मैनेजर ने ये बताया है कि मदुशंका हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान ये इंजरी हुई थी। ये भी जान लीजिए कि मदुशंका ने टी20 सीरीज में सिर्फ एक मैच खेला था। गौरतलब है कि पथिराना और मदुशंका के अलावा मौजूदा समय में टीम के दो अन्य तेज गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा औऱ नुवान तुषारा भी इंजर्ड हैं।

ये अनकैप्ड प्लेयर होंगे श्रीलंकन टीम में शामिल

मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका के चोटिल होने के बाद अब भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकन टीम में दो अनकैप्ड शामिल किये गए हैं। तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शिराज (Mohamed Shiraz) और ईशन मलिंगा को टीम में जगह मिली है।

Advertisement

श्रीलंका वनडे टीम: चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, महेश थीक्षाना। असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा

स्टैंडबाय खिलाड़ी: कुसल जेनिथ परेरा, प्रमोद मदुशन, जेफरी वेंडरसे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार