New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry 150 ODI Wickets) ने शनिवार (11 जनवरी) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। हेनरी ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 55 रन देकर 4 विकेट हासिल किए औऱ  कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियांगे, चामिंडु विक्रमासिंघे और वानिंदु हसरंगा को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही हेनरी ने वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट कर लिए। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। हेनरी ने सिर्फ 83 पारी ली और अजंता मेंडिस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 84 पारी में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे। 

Advertisement

इसके अलावा वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ ट्रेंट बोल्ट (81 पारी) हैं। 

न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट

ट्रेंट बोल्ट - 81 पारी

मैट हेनरी - 83 पारी

Advertisement

काइल मिल्स - 102 पारी

रिचर्ड हैडली - 107 पारी

टिम साउदी - 108 पारी

Advertisement

यह 14वीं बार है जब हेनरी ने एक वनडे में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। ट्रेंट बोल्ट (16 बार) ही अब उनसे आगे हैं। बता दें कि सीरीज में 9 विकेट हासिल करने के लिए मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। हालांकि कीवी टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 29.4 ओवर में 150 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी में मार्क चैपमैन (81 रन) के अलावा कोई और बल्लेबाज अपना योगदान नहीं दे पाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार