श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड को ड्रीम स्टार्ट मिला। तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पारी की पहली ही गेंद पर श्रीलंका को बड़ा झटका दे दिया और पथुम निसांका को गोल्डन डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का छठा मुकाबला बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को जिस शुरुआत की जरूरत थी, वो दिलाई उनके तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने।

Advertisement

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी की पहली ही गेंद पर हेनरी ने कमाल कर दिया। अच्छी लेंथ पर सीम पर गिरती गेंद तेजी से अंदर की तरफ आई। इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका क्रीज पर जमे रह गए और समय पर शॉट नहीं खेल सके और गेंद उन्हें चकमा देती हुई सीधे मिडल स्टंप से जा टकराई और वेल्स बिखर गईं। निसांका गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए और हेनरी ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया, जबकि कोलंबो के दर्शक पूरी तरह सन्न रह गए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैट हेनरी ने सिर्फ पथुम निसांका का विकेट ही नहीं चटकाया, बल्कि मेडन ओवर से पारी की शुरुआत की। वहीं मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि कोल मैककोनी (31) और रचिन रविंद्र (32) ने भी अहम योगदान दिया।
 
गौरतलब है कि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला श्रीलंका लिए बेहद अहम है। श्रीलंका सुपर 8 का अपना पिछला मैच इंग्लैंड से हार चुकी है। दूसरी और न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में वह भी जीत की तलाश में है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार