किंग्सटन, 31 अगस्त | भारत ने यहां सबिना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक अपने स्कोरबोर्ड पर तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन टांग दिए हैं। 

Advertisement

कप्तान विराट कोहली 52 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Advertisement

भारत ने दूसरे सत्र में सिर्फ एक विकेट गंवाया। यह विकेट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का था जिन्होंने 127 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 55 रन बनाए। मयंक को 115 के कुल स्कोर पर जेसन होल्डर ने आउट किया। 

कोहली ने मयंक के जाने के बाद अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अभी तक 125 गेंदों का सामना कर सात चौके मार चुके हैं। वहीं रहाणे ने 51 गेंदों की अपनी अभी तक की पारी में तीन चौके मारे हैं। दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

 

इससे पहले, विंडीज के कप्तान होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों के लिए पहला सत्र मिला जुला रहा।

लोकेश राहुल ने दो अच्छे शॉट्स की मदद से दो चौके मारे। वह अपनी पारी को आगे ले जा पाते इससे पहले होल्डर की ऑफ स्टम्प पर पटकी गेंद बरीकी से स्विंग लेकर राहुल के बल्ले का किनारा लेकर मैच से टेस्ट में पदार्पण कर रहे रखीम कोर्नवॉल के हाथों में चली गई।

Advertisement

कोर्नवॉल ने ही चेतेश्वर पुजारा को छह के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। पुजारा गेंद को पंच करने गए और गेंद गली में खड़े शर्माह ब्रूक्स के हाथों में चली गई। कोर्नवॉल ने अपनी स्पिन से मयंक और खासकर कप्तान विराट कोहली को परेशान किया और कई बार गेंद कोहली केपैड पर मारी। एक बार विंडीज ने रिव्यू भी लिया लेकिन सफलता नहीं मिली। 

कोहली ने 16वीं गेंद पर दो रन लेकर अपना खाता खोला। हालांकि दूसरे सत्र में कोहली ने अपने पैर जमा लिए हैं और वह आसानी से गेंदबाजों को खेल रहे हैं। मयंक और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार