वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 दिसंबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नजमुल हुसैन शांतो की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा शांतो के अलावा मुशफिकुर रहीम भी सीरीज का हिस्सान नहीं। दोनों ही खिलाड़ी अभी चोट से उबर रहे हैं। 

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा, “  ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज नजमुल हुसैन शांतो की अनुपस्थिति में पहली बार वनडे मैचों में बांग्लादेश टीम की अगुवाई करेंगे, जो अभी भी ग्रोइन इंजरी से उबर रहे हैं।

Advertisement

दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम से नदारद हैं। वह भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के लिए आखिरी बार खेले थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष फारूक अहमद ने कहा कि सीनियर ऑलराउंडर "देश के लिए खेलने की मानसिक स्थिति में नहीं है।"

शाकिब जो सितंबर में टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं, वह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले महीने ही वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थेय़। हालांकि उन्होंने अबू धाबी टी-10 लीग में वह बांग्ला टाइर्ग्स के लिए सात मुकाबले खेले। 

विकेटकीपर लिटन दास, परवेज़ हुसैन इमोन, अफीफ हुसैन ध्रुबो, हसन महमूद और तंजीम हसन साकिब की वनडे टीम में वापसी हुई है। परवेज इससे पहले 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज का हिस्सा थे। 

मुस्तफिजुर रहमान और जाकिर हसन भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। मुस्तफिजुर पहली बार पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते वह इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं जाकिर को खराब फॉर्मेड के चलते जगह नहीं मिली है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जेकर अली अनिक, अफीफ हुसैन ध्रुबो, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार