आईपीएल 2022 में बेशक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाना बिल्कुल भी सही नहीं होगा। रोहित ना केवल छह खिताब के साथ सबसे सफल आईपीएल खिलाड़ी हैं, बल्कि वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से भी एक हैं। मुंबई इंडियंस के लिए पांच खिताब जीतने के बाद, रोहित शर्मा ने लीग के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Advertisement

मौजूदा सीज़न में मुंबई की टीम 13 में से केवल तीन मैच जीतने में सफल रही है और उनके खाते में अभी सिर्फ 6 अंक हैं ऐसे में दिल्ली के खिलाफ मुकाबला जीतकर वो जीत के साथ इस सीज़न को खत्म करना चाहेंगे। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि उन्होंने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा एक इंटरव्यू के दौरान सेंटरस्टेज वाली सीट पर दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को बैठने के लिए कहते हैं। ब्रेविस ने रोहित को ये कहकर जवाब दिया कि ये उनकी कुर्सी है और वो उस पर नहीं बैठ सकते, लेकिन रोहित ने ब्रेविस को सेंटरस्टेज देकर फैंस का दिल जीत लिया।

रोहित शर्मा जब इंटरव्यू में बोल रहे थे तब ब्रेविस को उनके साथ बैठे हुए देखा जा सकता है और वो उन्हें दो टूक देखे ही जा रहे थे। रोहित शर्मा की इस हरकत को देखकर फैंस एक बार फिर से उनके मुरीद हो गए और सोशल मीडिया पर रोहित की काफी तारीफ की जाने लगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार