MI Released Players IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 के लिए अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पांच बार की चैंपियन टीम ने ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है।

मुंबई ने कुछ दिन पहले ही पंजाब किंग्स के साथ एक बड़ा ट्रेड भी पूरा किया था। इस डील के तहत मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में चले गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई की टीम के लिए खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों की कीमत 18-18 करोड़ रुपये रखी गई है। यानी यह दोनों फ्रेंचाइजी के बीच सीधा खिलाड़ी-के-बदले-खिलाड़ी ट्रेड रहा।

ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को किया रिलीज
मुंबई इंडियंस ने इस बार दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को रिलीज कर सबको चौंका दिया है। 12.50 करोड़ रुपये की कीमत वाले न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को टीम ने रिलीज कर दिया है। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी अब मुंबई की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी मौजूदा किमत 9.25 करोड़ रुपये थी।

इन दोनों के अलावा अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को रिलीज करना भी बड़ा फैसला है। गजनफर ने आईपीएल 2026 में मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 11 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए थे। 

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के रिटेन और ट्रेड खिलाड़ी:
अर्शदीप सिंह, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिलीज खिलाड़ी:
अल्लाह गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालवर, दीपक चाहर, केशव महाराज, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और ट्रेंट बोल्ट।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार