Advertisement

New Zealand vs West Indies 2nd Test: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए 6 फुट 6 इंच लंबे अनकैप्ड तेज गेंदबाज माइकल रे (Michael Rae) को टीम में शामिल किया है। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज मैट हेनरी और नाथन स्मिथ के चोटिल होने के बाद 30 वर्षीय माइकल को टीम में जगह मिली है।

Advertisement

हेनरी और स्मिथ दोनों का दूसरे टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल है क्योंकि पहले दो टेस्ट मैच के बीच में समय काफी कम है। वेलिंग्टन टेस्ट 10 दिसंबर से शुरू होना है यानी क्राइस्टचर्च टेस्ट के चार दिन बाद। इन दोनों के चोटिल होने के चलते बाकी दो गेंदबाजों पर तेज गेंदबाजी का भार आया था।

अगर दोनों बाहर होते हैं तो माइकल और ब्लेयर टिकनर प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं।

माइकल ने अभी तक 69 फर्स्ट क्ला मैच खेले हैं औऱ 33.06 की औसत से 205 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

टॉम ब्लंडेल हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वेलिंगटन टेस्ट से बाहर हो गए हैं, इसलिए मिच हे अपना डेब्यू करने और कप्तान टॉम लैथम की जगह विकेटकीपिंग संभालने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने क्राइस्टचर्च में दोनों पारियों में विकेटकीपिंग की थी और न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी में 145 रन बनाए थे।

Advertisement

ब्लंडेल की गैरमौजूदगी में डेरिल मिचेल ने सब्सीट्यूट फील्डर के तौर पर लंबे समय तक स्लिप में फील्डिंग की थी। बता दें कि मिचेल भी अभी ग्रोइन की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं। इसके अलावा मिचेल सैंटनर भी ग्रोइन में चोट के कारण पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

गौरतलब है कि तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार