अनुभवी दीप्ति शर्मा (33 रन और 3/30) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और अमनजोत कौर के डेब्यू पर 30 गेंद में नाबाद 41 रन की मदद से भारत ने महिला टी20 ट्राई-सीरीज के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 27 रन से हरा दिया।

Advertisement

भारत 12वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 69 रन पर था, जब दीप्ति शर्मा और अमनजोत ने छठे विकेट के लिए 76 रनों की तेज-तर्रार साझेदारी की, जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 20 ओवरों में 147/6 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

Advertisement

दीप्ति ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का लगाया, जबकि अमनजोत ने नाबाद 41 रन में सात चौके लगाए। सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 34 गेंदों में 35 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज नॉनकुलुलेको म्लाबा (2-15), मरिजाने कप्प 1-30) ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन गेंदबाज कामयाब नहीं रहीं।

दक्षिण अफ्रीका के जवाब के दौरान दीप्ति एक बार फिर सामने आईं क्योंकि उन्होंने 30 रन पर तीन विकेट लिए क्योंकि 12वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका जल्द ही पांच विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना पायी और 20 ओवरों में केवल नौ विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी।

गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, देविका वैद्य ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, टीम की प्लेयर आफ द मैच अमनजोत कौर रहीं।

स्कोर :

Advertisement

भारत : 20 ओवर में 147/6 (यस्तिका भाटिया 35, दीप्ति शर्मा 33, अमनजोत कौर नाबाद 41; नॉनकुलुलेको म्लाबा 2-15)।

स्कोर :

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार