Mitchell March Record: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (WI vs AUS 2nd T20I) बुधवार, 23 जुलाई को सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडिमय, किंग्सटन में खेला जाएगा जहां मेहमान टीम के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell March) अपने बैट से धमाल मचाकर कैरेबियाई सुपरस्टार क्रिस गेल (Chris Gayle) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, वेस्टइंडीज के सामने दूसरे टी20 मुकाबले में अगर मिचेल मार्श अर्धशतक जड़ते हुए 60 रनों की पारी खेलते हैं तो ऐसा करते हुए वो कैरेबियाई टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपने 421 रन पूर कर लेंगे। इसी के साथ मिचेल मार्श वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की खास रिकॉर्ड लिस्ट क्रिस गेल को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर डेविड वॉर्नर का नाम दर्ज है जिन्होंने वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 में 15 मैचों में 662 रन बनाए।

Advertisement

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर - 15 मैचों में 662 रन 

क्रिस गेल - 14 मैचों में 420 रन

मिचेल मार्श - 11 मैचों में 361 रन

Advertisement

आंद्रे रसेल - 13 मैचों में 265 रन

जॉनसन चार्ल्स - 10 मैचों में 246 रन

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अगर मिचेल मार्श किंग्सटन के मैदान पर बॉलिंग करते हैं और सिर्फ एक विकेट भी चटका लेते हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने की खास रिकॉर्ड लिस्ट में शेन वॉटसन को पछाड़ते हुए चौथे नंबर के खिलाड़ी बन जाएंगे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हैं जिन्होंने टी20 में कैरेबियाई टीम के 14-14 विकेट चटकाए।

Advertisement

टी20 में वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़

जोश हेजलवुड - 14 विकेट

मिचेल स्टार्क - 14 विकेट

Advertisement

एडम जाम्पा - 11 विकेट

शेन वॉटसन - 8 विकेट

मिचेल मार्श - 8 विकेट

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी, मैथ्यू कुह्नमैन, टिम डेविड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार