Australia vs South Africa: मिचेल ओवेन (Mitchell Owen) कन्कशन के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज सीरीज से बाहर हो गए हैं। डार्विन में खेले गए मुकाबले में कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) की गेंद ओवेन के हेलमेट पर लगी थी। 

Advertisement

ओवेन को दूसरी गेंद पर ग्रिल पर गेंद लगने के बाद मैदान पर कन्कशन टेस्ट पास कर लिया था। लेकिन आउट होने के बाद उन्होंने लक्षणों में देरी की सूचना दी। उन्हें अब कम से कम 12 दिन तक अनिवार्य स्टैंड-डाउन पीरियड में रहना होगा, जिसका मतलब है कि वह वनडे डेब्यू का नहीं कर पाएंगे। 

Advertisement

तेज गेंदबाज लांस मौरिस औऱ ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट अगले मंगलवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह एरॉन हार्डी और मैथ्यु कुहनेमन टीम में आए हैं।

मौरिस ने मौजूदा सीरीज की तैयारी की दौरान पीठ में दर्द की शिकायत की थी और उनकी इस चोट का लंबा इतिहास है। आगे के इलाज के लिए वह पर्थ जाएंगे और अब ऑस्ट्रेलिया ए टीम के भारत दौरे के चार दिवसीय मैच में उनके खेलने को लेकर संदेह है। 

वहीं शॉर्ट वेस्टइंडीज दौरे पर हुए साइड स्ट्रेन से नहीं उभर पाए हैं, जिसके चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टी-20 मैच में नहीं खेले और अब वह बाकी मैच भी नहीं खेल पाएंगे। 

हार्डी को शॉर्ट के कवर के तौर पर पहले ही टी-20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया जा चुका है। बाएं हाथ के स्पिनर कुहनेमन ने इससे पहले 2022 में चार वनडे मैच खेले थे और उनके टीम में शामिल होने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया का स्पिन अटैक मजबूत होगा।  

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को 53 रनों की जीत के साथ टी-20 सीरीज़ बराबर की थी, सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को केर्न्स में होगा। वनडे सीरीज क मुकाबले 19 अगस्त, 22 और 24 अगस्त  खेले जाएंगे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, एडम ज़म्पा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार