भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) को कीवी टीम का कप्तान चुना गया है। केन विलियमसन (Kane Williamson) और टिम साउदी (Tim Southee) ने इस सीरीज में ना खेलने का फैसला किया है।

Advertisement

टीम में 27 वर्षीय तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को मौका मिला है। वह पिछले साल भारत के दौरे पर आई न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 

Advertisement

विलियमसन और साउदी ने पाकिस्तान दौरे के बाद भारत ना जानें का फैसला किया है। वनडे सीरीज में टॉम लैथम न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे। सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले साल आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान संभाली थी। 

काईल जैमीसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने और बेन सियर्स चोट के कारण इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां तीन मैच की सीरीज खेली जा रही है और फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम तीन वनडे मैच की सीरज के लिए भारत दौरे पर आएगी। 18 जनवरी को हैदराबाद, 21 जनवरी को रायपुर और 24 जनवरी को इंदौर में मुकाबले होंगे। इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज होगी। पहला मैच 27 जनवरी को रांची, दूसरा 29 जनवरी को लखनऊ और तीसरा और आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। 

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

Advertisement

Also Read: LIVE Score

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार