मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान के रूप में मजबूत दावेदार बनकर उभरीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का कहना है कि वह लीडरशीप की भूमिका में उत्कृष्ट रहेंगी।

Advertisement

38 वर्षीय भारती महिला वनडे और टेस्ट की कप्तान मिताली किसी भी वक्त अपनी जिम्मेदारी छोड़ सकती हैं जबकि हरमनप्रीत के पास अभी कुछ समय है। दीप्ति ने 27 गेंदों पर 24 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

दीप्ति ने कहा, "मुझे दबाव भरी स्थिति में खेलना पसंद है, वो कोई भी पॉजिशन हो, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग। एक ऑलराउंडर के नाते मैं सभी विभाग में ज्यादा से ज्यादा योगदान देने की कोशिश करती हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं टीम का नेतृत्व करना पसंद करती हूं। घरेलू टूर्नामेंट में भी मैंने टीम को आगे ले जाने के लिए लीड किया है। इससे मेरा मनोबल अतिरिक्त बढ़ता है।"

दीप्ति ने कहा, "जब आत्मविश्वास आप घरेलू क्रिकेट से बढ़ाते हो उसे आपको यहां दिखाना होता है। यह प्लेटफॉर्म आसान नहीं है लेकिन आपको इससे पार पाना होचा है। मुझे पता है कैसे हैंडल करना है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार